August 8, 2026 4:50 am

रहीमाबाद:अलग हुआ सस्पन फीडर, मिलेगा लो वोल्टेज से छुटकारा अब मिलेगी निर्बाध बिजली

मदन सिंह रहीमाबाद। रहीमाबाद उपकेंद्र स्थित सस्पन फीडर को दो भागों में विभाजित किया गया है। रहीमाबाद उप केंद्र के एसएसओ मनीष यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र रहीमाबाद से निर्गत 11 केवी सस्पन पोषक अतिभारित होने के कारण संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को रोस्टिंग, लो वोल्टेज तथा अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।सस्पन फीडर पर अतिरिक्त भार के चलते लोगों को लो वोल्टेज कटौती का सामना करना पड़ रहा था जिससे अब लोगों को निजात मिलेगी अब उमरावल फीडर से भी बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है।

इससे ओवरलोड की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही सस्पन फीडर व उमराल की कई गांव की आबादी को फाॅल्ट और ब्रेकडाउन जैसी समस्याओं से भी काफी हद तक राहत मिल जाएगी। एसएसओ मनीष यादव ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं का बिल बाकी है वह लोग समय से जमा कर दें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!