April 22, 2026 2:08 am

केरल समाज ने धूमधाम से मनाया ओणम उत्सव

लखनऊ। केरल समाज की ओर से ओणम महोत्सव का भव्य आयोजन विशाल खंड सी एम एस स्कूल के सहयोग से स्कूल के स्थान पर किया गया, जिसमें सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए केरला समाज की ओर से उन्हें आगे की शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई।

 

इस अवसर पर भारत की समृद्ध शास्त्रीय नृत्य परंपरा को मंच प्रदान किया गया, जिसकी शुरुआत रंग पूजा से हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विषक जी अय्यर आई ए एस ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।

 

केरला समाज के इस आयोजन ने केवल सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य किया बल्कि नई पीढ़ी को शिक्षा और संस्कृति दोनों से जोड़ने का सराहनीय प्रयास भी किया। इसके अलावा सभी को केरला समाज के परंपरागत भोजन का भी आनंद प्राप्त हुआ जिसकी व्यवस्था केरल समाज के द्वारा की गई।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!