August 8, 2026 4:51 am

पेंशनर्स ऐसोसिएशन उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने किया एकादशम् पेंशन स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

लखनऊ। पेंशनर्स ऐसोसिएशन उ. प्र. आवास एवं विकास परिषद लखनऊ का एकादशम् पेंशन स्थापना दिवस समारोह दत्त भवन इन्दिरा नगर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर परिषद के वित्त नियंत्रक डा० महेश चन्द्र शर्मा मुख्य अतिथि, श्रीमती पल्लवी मिश्रा, उप आवास आयुक्त अतिविशिष्ट अतिथि एवं श्री आशीष आनन्द एस.ए.ओ, विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों एवं पेंशनर्स ऐसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कमलेश्वर तिवारी, महासचिव श्री राम ललन दुबे व अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर समारोह का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में अस्सी वर्ष की आयु पार कर चुके वरिएष्ठ पेंशनर श्री वी एन पाण्डे , श्री एन यू बिलग्रामी, श्री एस के श्री वास्तव आदि सदस्यों का सम्मान किया गया।

ऐसोसिएशन द्वारा पेंशनर्स हितों के लिए किए जा रहे कार्यों की सदस्यों ने करतल ध्वनि से सराहना की।

ऐसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कमलेश्वर तिवारी द्वारा पेंशनर्स हित में किए जा रहे कार्यों की संक्षिप्त उल्लेख किया गया तथा परिषद की प्रगति की कामना करते हुए उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही उल्लासपूर्ण माहौल में पेंशन स्थापना दिवस सम्पन्न हुआ हुआ।

इस अवसर पर महासचिव श्री राम ललन दुबे द्वारा ऐसोसिएशन के कार्य – कलापों , पेंशनर्स के लम्बित प्रकरणों पर चर्चा के साथ ही शीघ्र समाधान हेतु अनुरोध किया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!