April 22, 2026 12:48 am

श्री ब्रह्म देव बाबा अनीपुर ससपन में दिव्य सप्त दिवसीय चतुर्दश वार्षिकोत्सव का आयोजन

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज बुधवार से शुरू हुई श्री ब्रह्म देव बाबा अनीपुर ससपन में दिव्य सप्त दिवसीय चतुर्दश वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर श्री राम रक्षा स्तोत्र पाठात्मक एवम् श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ में प्रातः कालीन बेला में कथा के मुख्य यजमान शिशुपाल पाण्डेय एवं गांव सभी भक्तगण भव्य शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए और इस कथा आचार्य विवेक पाण्डेय आचार्य मुकेश पाण्डेय आचार्य अरविन्द त्रिवेदी आचार्य शुभम शुक्ला एवं चंद्रकांत शास्त्री आदेश शास्त्री के द्वारा दिव्य मंत्रोचारण के साथ वेदियों का पूजन संपन्न हुआ इस कथा के मुख्य आयोजक आचार्य सुनील कांत जी महाराज के सान्निध्य में श्री अयोध्या धाम से पधारे हुए परम् पूज्य प्रेम मूर्ति आचार्य प्रेम महाराज ने श्री राम कथा के प्रथम दिवस में समस्त भक्तगणों को रामचरित मानस की
राम कथा सुरतर की छाया |
दुख भय दूर निकट जो आया || राम कथा ब्रह्म वृक्ष के समान है राम कथा से स्थिरता आती है वह मूल जड़ के समान है जो तना है
राम कथा कल्प वृछ के छाया के समान है जो उसके नीचे आने वाली सभी दुख और दुष्टों को दूर करती है और सभी इच्छाओं को पूर्ण करती हैं
दुख भय दूर निकट जो आया
जो भी व्यक्ति श्रद्धा और भक्ति के साथ राम कथा का आश्रय लेता है वो जीव जन्म मृत्यु के बंधन से छूट जाता है
इसी लिए भगवान शिव ने पार्वती से कहा
पूछेव रघुपति कथा प्रसंगा सकल लोक जग पवनि गंगा
भगरती गंगा गौमूख से निकल कर जिन क्षेत्रों से होते हुये गंगा सागर तक सभी क्षेत्र वासियों को पवित्र करती है इसी प्रकार राम कथा रुपी गंगा जन जन में जाकर के कलियुग में जन जन को पवित्र करती है
कथा आयोजक आचार्य सुनील कान्त तिवारी आचार्य मुकेश पाण्डेय, आचार्य विवेक जी, शिवा जी , मैकू प्रधान, रिकू सूर्या, दीपक सिंह सहित सैकड़ों भक्त गण मौजूद थे

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!