August 8, 2026 4:52 am

मिशन शक्ति के अंतर्गत में थाना प्रभारी की अगुवाई में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज मिशन शक्ति के अंतर्गत रहीमाबाद पुलिस ने ग्राम पंचायत जिन्दौर के पंचायत भवन में महिलाओं को जागरूक किया और थाना प्रभारी ने महिलाओं से संवाद कर उनकी समास्याओ की जानकारी ली उसका समुचित निदान का आश्वासन दिया।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री जी के मिशन शक्ति कार्य क्रम के तहत ग्राम प्रधान जिंदौर में थाना प्रभारी रहीमाबाद अरूण कुमार त्रिगुनायक ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि   सरकार द्वारा चलाई जा महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर चलाई जा रही  1090  महिला हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन और 112 पर शिकायत दर्ज करा सकती है उन के माध्यम से समस्या का निदान करा सकती है साथ ही महिलाएं वह बालिकाएं बाहर निकलती है तो उनके साथ छेड़छाड़ की घटनाएं अक्सर हुआ करते हैं ऐसी घटनाओं को संकोच वंश शिकायत नहीं करती है उन्हें निसंकोच दिये गये नंबर पर शिकायत दर्ज कराये इन नंबरों पर महिलाओं की तैनाती है शिकायत करने वालो का नाम गोपनीय रखा जायेगा  इस अवसर पर महिला उपनिरीक्षक संध्या पटेल ने छात्राओं को साइबर अपराध के लिए इस 1930 नम्बर पर काल कर अपनी समास्या बता सकती है जिसका समय रहते निदान हो सकता है उप निरीक्षक अनिरुद्ध मिश्रा सिपाही मनू आर्य मनोज कुमार सहित महिला ग्राम प्रधान सतीश कुमार गोस्वामी सहित गांव की महिलाएं उपस्थित थीं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!