August 8, 2026 4:00 am

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ राष्ट्रीय मंच पर होगा मंथन

अखिल भारतीय स्तर के पदाधिकारी की बैठक मदुरई में

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ में आज देशभर के शिक्षकों के हितों से जुड़ी नीतियों और समस्याओं पर चर्चा के लिए अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की राष्ट्रीय बैठक 12 अक्टूबर 2025 को मदुरई, तमिलनाडु में आयोजित की जाएगी जिसमें देश के सभी राज्यों के शिक्षक प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे की अध्यक्षता में किया जा रहा है।

इस बैठक में देश भर के प्राथमिक शिक्षकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार विमर्श किया जाएगा। प्रमुख मुद्दों में टीईटी की अनिवार्यता को लेकर पदाधिकारी के बीच आगे की ठोस रणनीति बनाने पर जोर दिया जाएगा। टीईटी अनिवार्यता से जुड़ी जटिलताओं पर केंद्र सरकार को विश्वास में लाकर कैसे उसका समाधान निकाला जाए,पर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के शिक्षकों के लिए समान वेतन आयोग लागू करना, पुरानी पेंशन योजना की बहाली विभिन्न राज्यों में खाली पदों को भरने,8वे वेतन आयोग पर त्वरित कार्यवाही आदि पर विचार विमर्श किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे ने बताया कि हाल ही में आए सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से शिक्षक वर्ग में काफी असंतोष है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश शिक्षा के अधिकार अधिनियम का अतिक्रमण है।बैठक का उद्देश्य टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ मजबूत रणनीति तैयार कर शिक्षकों की आवाज को केंद्र सरकार तक पहुंचाना व शिक्षक समाज की नींव को मजबूत करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान के साथ शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता लाना है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!