August 8, 2026 3:59 am

रहीमाबाद में बुधवार को बिजली विभाग द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों पर बिजली चोरी की एफआईआर…

मलिहाबाद। (संवाददाता) राजधानी क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ छाप बिजली विभाग ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाकर डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को बिजली चोरी करते हुए पाया डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों पर बिजली विभाग ने चोरी करते हुए पकड़ा। यह कार्रवाई उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार प्रजापति, एसएसओ मनीष कुमार यादव और उनकी टीम के साथ चलाया चेकिंग अभियान बिजली चोरी करने वालों में खलबली मच गई.
रहीमाबाद क्षेत्र में टीम ने सुबह-सुबह डोर-टू-डोर ‘मॉर्निंग रेड कॉम्बिंग अभियान’ चलाया। इस दौरान कई उपभोक्ता मेन लाइन से अतिरिक्त केबल डालकर बिजली चोरी करते हुए पाए गए।

टीम ने साथ घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से बातचीत की। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन भी दिया। साथ ही, उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने और चोरी से बचने की अपील की।

जानकारी देते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस अभियान में अवर अभियंता पुष्पेंद्र कुमार,एसएसओ मनीष, यादव, और विनय, सत्यनारायण, लखीराम और पंकज सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!