लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के तहसील मलिहाबाद क्षेत्र में काफी समय से सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते आधा दर्जन राजकीय नलकूप एक महीने से अधिक समय से ख़राब पड़े है जिसके चलते सरसों की बुआई व रवी की फसल की पलेवा प्रभावित हो रही है, फसल सूख रही है जिसको लेकर किसान परेशान है।
ज्ञात हो कि मलिहाबाद इलाके के एम जी एक सौ नौ राजकीय नलकूप सभाखेडा मोटर फूंक जाने से एक महीने पहले खराब हो गया था गांव वालों के अनुसार जिसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी, करीब पंद्रह दिन बाद राजकीय नलकूप में जला मोटर खोलने के लिए कर्मचारी आये फूंका मोटर खोल कर वहीं छोड़ गये किसानों ने चंदा लगा कर वर्क शाप भेजा जो अभी तक वर्क शॉप में ही पड़ा है इसके अलावा जौरिया कूटी बेलवा शेर नगर मवई कला भी राजकीय नलकूप महीनों से खराब पड़े हैं किसानों ने बताया कि उपरोक्त नलकूप में न तो स्टाटर है नहीं में स्विच इसके वजह से लाइट कम ज्यादा होने की वजह से आये दिन मोटर फूंक जाती है।
सभा खेड़ा निवासी छोटू ने बताया कि इस राजकीय नलकूप पर न तो कटाउट सही है न ही स्टार्टर के साथ साथ मोटर फूंकने की एक वजह यह भी है कि इस नलकूप में पड़े पाइप खराब होने के कारण नल को निकाल दिया गया था जिसके वजह से पानी पर्याप्त मात्रा में न मिलने से मोटर आये दिन फूंक जाता है।
जिसका बुरा असर किसानों को झेलना पड़ा रहा है मजबूरन निजी ट्यूबवेल से दो सौ से ढाई सौ रूपए प्रति घंटे की दर से खेतों की सिंचाई कराने को मजबूर है जिसका खामियाजा किसान उठा रहे हैं।





