August 8, 2026 8:21 am

पुलिस मुख्यालय में शोक सभा, आलाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि दी

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र स्थित पुलिस मुख्यालय में सेवानिवृत्त हुए आईपीएस अफसरों विक्रम जीत सिंह सियाल मलिक, हरभजन सिंह व ज्ञान सिंह के निधन पर मंगलवार को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण सहित कई पुलिस के आलाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विक्रमजीत सिंह सियाल मलिक मूल रूप से इलाहाबाद के रहने वाले थे। वह वर्ष 1959 बैच के आईपीएस अफसर थे। जबकि मूल रूप से जालंधर पंजाब के रहने वाले आईपीएस अफसर हरभजन सिंह 1976 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। वहीं आईपीएस अधिकारी ज्ञान सिंह मूल रूप से इलाहाबाद के रहने वाले थे और वह 1953 बैच के आईपीएस अफसर थे। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण सहित कई पुलिस के आलाधिकारियों ने उन्हें मंगलवार को श्रद्धांजलि दी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!