August 8, 2026 4:50 am

रास्ता पूछने के बहाने बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघा कर छात्र को अगवा करने का किया प्रयास, वैन से कूदकर भागा छात्र

लखनऊ। (संवाददाता) कानपुर जिले के किदवई नगर क्षेत्र में स्कूल से पैदल घर जा रहे पांचवीं के छात्र को वैन सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। रास्ता पूछने के बहाने वैन रोकी और बालक का नशीला पदार्थ सुंघाकर वैन में डाल लिया। साकेतनगर पहुंचने पर सामान खरीदने के लिए वैन रोकी, तभी होश में आया छात्र हिम्मत जुटाते हुए वैन से कूदकर भाग निकला।

 

बताया जा रहा है कि छात्र भागकर एक परचून दुकान में पहुंचा। दुकानदार को घटना बताकर परिजनों को खबर दी। दुकानदार ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्र से पूछताछ कर वैन सवार दोनों अपहर्ताओं की तलाश में जुटी है। गोविंदनगर के डीबीएस कालेज कच्ची बस्ती निवासी जितेंद्र सिंह ट्रक चालक हैं।

ये भी पढ़ें….

हत्याकांड में फरार चल रहे 50-50 हजार के इनामी हत्यारों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

 

परिवार में पत्नी उर्मिला देवी, बड़ी बेटी आंचल व 12 वर्षीय बेटा कुनाल है। बेटा निरालानगर स्थित चिल्ड्रेंस पैराडाइज स्कूल में पांचवीं का छात्र है। बुधवार दोपहर एक बजे छुट्टी के बाद कुनाल पैदल घर जा रहा था। उसने बताया कि दीप टाकीज के पास वैन सवार दो लोग पहले से खड़े थे।

 

एक ने उसे आवाज देकर बुलाया और लोकेशन पूछा। उसने जानकारी होने से मना किया, इसी बीच दूसरे ने उसे रुमाल सुंघा दी। जिससे वह बेहोश हो गया। होश आया तो वह चौधरी दुग्ध डेयरी के पास था। दोनों अपहर्ता वैन खड़ी कर कुछ सामान खरीदने उतरे थे। इसी का फायदा उठाकर उसने भागने की सोची।

 

चुपके से वैन का दरवाजा खोला और गली की ओर भाग निकला। भागते हुए निरालानगर राम जानकी मंदिर के पास पहुंचा। हॉफते हुए समीप ही एक परचून की दुकान में पहुंचा। दुकानदार अमित सिंह सेंगर को पूरी घटना की जानकारी देकर अपने परिजनों को बताने को कहा। दुकानदार ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी और दुकान पर बुलाया।

 

इसी बीच पुलिस को भी जानकारी दी। किदवईनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि पूछताछ के बाद छात्र के बताए रूट के आधार पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। हालांकि वैन के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

 

छात्र के बताए समय पर केवल एक वैन ही नजर आई है। जो बच्चों को छोड़ने जा रही थी। उसके चालक से पूछताछ की है। आसपास लगे कैमरों को देखा जा रहा है। वैन और उसके चालक के बारे में पता किया जा रहा है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!