दबोचे गए हत्यारे राघवेन्द्र कुमार की बेरहमी से हुई हत्या के मामले में चल चल रहे थे फरार
लखनऊ। (संवाददाता) दस दिन पहले प्रयागराज जिले के धूमनगंज क्षेत्र के मुंडेरा के पास पेट्रोल टंकी के पास धूमनगंज निवासी राघवेन्द्र कुमार की बेरहमी से हुई हत्या के मामले में फरार चल चल रहे पचास-पचास हजार रुपए के दो इनामी बदमाश इरफान अहमद व मोहम्मद हुसैन को यूपी एसटीएफ टीम ने चित्रकूट जिले के मनिकापुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद से दोनों कातिल फरार चल रहे थे। पुलिस के आलाधिकारियों ने इनकी गिरफ्तारी के लिए 50-50 रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीते 21 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज जिले के धूमनगंज क्षेत्र निवासी राघवेन्द्र कुमार पेट्रोल टंकी पर पेट्रोल भरवा रहा था कि इसी दौरान प्रयागराज जिले के पूरा मुक्ति थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला रसूलपुर मरिया डीह निवासी इरफान अहमद व मोहम्मद हुसैन ने किसी बात पर राघवेन्द्र कुमार की बेरहमी से हत्या कर मौत की नींद सुला दिया था। जान लेने के बाद दोनों कातिल भाग निकले थे।
बताया जा रहा है कि दोनों हत्यारों को स्थानीय पुलिस पकड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। स्थानीय पुलिस की लापरवाही देख अफसरों ने दोनों को पकड़ने का जिम्मा यूपी एसटीएफ को सौंपते हुए दोनों की गिरफ्तारी के लिए पचास-पचास हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था।
ये भी पढ़ें…
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि राघवेन्द्र हत्याकांड को अंजाम देने वाले इरफान और मोहम्मद हुसैन चित्रकूट जिले के मनिकापुर रेलवे स्टेशन के पास मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर एसटीएफ टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर दोनों कातिलों को धरदबोचा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




