August 8, 2026 1:46 pm

सात तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ एक लाख का गांजा बरामद

लखनऊ। (संवाददाता) अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यूपी की एंटी नारकोटिक्स टीम ने उड़ीसा से लाकर यूपी के अलग-अलग जिलों में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा कर एक करोड़ एक लाख रुपए कीमत का गांजा बरामद करने के साथ सरगना सहित सात तस्करों को जौनपुर जिले के कुकुडीपुर दरवेशपुर मोड़ के पास से पकड़ा है।

इंस्पेक्टर सुरेन्द्र नाथ सिंह के मुताबिक पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम अलीगढ़ निवासी श्याम देशवाल, अलीगढ़ निवासी योगेश, पारसौली मथुरा निवासी हरेंद्र कुमार, अलीगढ़ निवासी आदर्श चौधरी, अलीगढ़ रिशी पाल व अलीगढ़ निवासी ब्रजलाल बताया।

एंटी नारकोटिक्स के इंस्पेक्टर सुरेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो उड़ीसा राज्य से सस्ते दामों में चार पहिया वाहन में लादकर यूपी के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते हैं। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!