August 9, 2026 4:57 am

सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी वैन, एक बच्चे की मौत

लखनऊ। (संवाददाता) हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में कालपी रोड पर एक इको वैन खड़ी ट्रक से टकरा गई।हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है। मृतक की पहचान पवन (14) पुत्र देशराज, निवासी कुंडौरा, थाना सुमेरपुर के रूप में हुई है।

कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि इको वैन हमीरपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान पेप्सी एजेंसी पर माल उतार रहे ट्रक के पीछे अचानक जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ईको का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!