लखनऊ। पब्लिक राइट एसोसिएशन ने ठाकुरगंज निवासी पत्रकार सुनील यादव को लखनऊ का मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरान असद ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
कामरान असद ने कहा कि सुनील यादव समाजसेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े रहते हैं और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुनील यादव संगठन के हित में उत्कृष्ट कार्य करेंगे।
संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सुनील यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।




