August 8, 2026 4:50 am

विधायिका जयदेवी ने किया ग्राम कैथूलिया में साप्ताहिक बाजार का उद्घाटन

सप्ताह में दो दिन बुधवार व शनिवार को लगेगी बाजार

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र के कैथुलिया गांव में सप्ताह में दो बार लगने वाले साप्ताहिक बाजार का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक जय देवी कौशल ने किया।

साप्ताहिक बाजार में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कैथुलिया गांव के लोगों को तीन किलोमीटर दूर रहीमाबाद सब्जी व अन्य घरेलू सामान खरीदने के लिए जाना पड़ता है ऐसे में गांव के संयुक्त प्रयास से इस गांव में ताजी सब्जियां सहित अन्य जरूरी घरेलू सामान आसानी से मिल जाएगी इससे भाग दौड़ से राहत मिलेगी यहां सप्ताह में दो बार बुधवार व शनिवार को यह बाजार लगेगी गांव वालों ने कैथुलिया गांव से रहीमाबाद माल तक गई डामर स्तर की सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की क्षेत्रीय विधायक जय देवी कौशल ने उक्त सम्पर्क मार्ग की शीध्र मरम्मत कराए जाने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर राम लखन बीडीसी महेंद्र पाल बरम बाबा भक्त युवा कमेटी के सदस्य इंगलेश रावत, अमन शर्मा, बाबा रावत, मोनू वर्मा, मौसम वर्मा, गोलू वर्मा, अमरेश श्रीवास्तव अशोक गुप्ता, मुंशीलाल शर्मा ग्राम प्रधान जवाहर लाल, लाल मोहम्मद, सजीवन लाल रावत, विनय पाल सहित गांव की सैकड़ों लोगों महिलाएं मौजूद थी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!