औरास। उन्नाव जनपद के औरास थाना क्षेत्र में बनारसी मेला साल में एक बार लगता है जहां उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से आते हैं। पर मेला स्थल जाने वाले सड़क अत्यधिक जर्जर हो गई है, रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से यात्री बहुत बड़ी समस्या से जूझ रहे है उनको बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। लेकिन की पी डब्लू डी विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों की लापरवाही से क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत अभी तक पूर्ण रूप से नहीं हो पा रही है।
जिससे क्षेत्र की गांव वासियों को बहुत बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है सबसे कठिन जर्जर सड़क पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। बनारसी का मेला साल में एक बार लगता है लेकिन इस बार भी विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने अभी तक यह सड़क की मरम्मत नहीं करवाई है आज पुनः प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया हैं कि हमारे क्षेत्र की जर्जर सड़क की मरम्मत कराई जाए।




