मलिहाबाद लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के बेलवा, और गोसवा गांव के बीच पोल संख्या 1107/18 व 1107/20 डाउन लाइन पर शव देखा गया। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर द्वारा रहीमाबाद पुलिस को दी।
मृतका की उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है। उसका रंग गोरा, कद करीब 5 फीट और वजन लगभग 70 किलो है। मृतका ने लाल, कत्थई और भूरे रंग की पट्टीदार साड़ी तथा हरे रंग का ब्लाउज पहना हुआ था, जिसमें पीली चमकीली लाइनें बनी हुई हैं। दाहिने हाथ में रक्षा सूत्र बंधा हुआ है, पैरों में सफेद धातु की पायल और काले रंग की गुलाबी बद्धी वाली हवाई चप्पल है। शव पर सिर, हाथ और पैर में ट्रेन से कटने-फटने के निशान पाए गए हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि महिला की मौत ट्रेन दुर्घटना में हुई है।
ये ख़बर भी पढ़ें…
हाईअलर्ट के बीच पटाखा फैक्टरी में धमाका, इलाके में फैली सनसनी
पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्यवाही कर शव को पहचान हेतु केजीएमयू हॉस्पिटल शवगृह में अगले 72 घंटे तक सुरक्षित रखवाया है। रहीमाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त हुलिये की महिला के बारे में जानकारी हो तो तत्काल रहीमाबाद पुलिस को दें।




