August 8, 2026 4:50 am

वन अप मोटर्स व ट्रेवल ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा फ्लीट ऑनर्स मीट आयोजित

लखनऊ। (संवाददाता) बक्शी का तालाब स्थित रिसोर्ट मे मारुती सुजुकी अरेना और नेक्सा के प्रयासों से फ्लीट ओनर्स मीट का आयोजन भव्य तरीके से किया गया। मारुती सुजुकी के प्रबंधन ने कहा कि पूरे भारत मे जो आज के बाजार की रीड की हड्डी मोबिलिटी मे है उसका श्रेय फ्लीट ओनर्स को जाता है। फ्लीट ओनर्स के साथ मारुती सुजुकी ने ग्रैंड विटारा एवं विक्टोरिस मॉडल को लॉन्च किया है। उन्होंने कहा विकटोरिस एक न्यू मॉडल है और लम्बी गाडी है जिसमे सेफ्टी के 5 रेटिंग है और सीएनजी कर के बॉडी के नीचे स्थित है और आर्टिफिशल इंटेलीजेंस खूबियों से लैस है। बाजार मे इस गाड़ी का बेस मॉडल दस लाख पचास हज़ार मे उपलब्ध है जो दूसरी कंपनी पंद्रा लाख रूपए मे ग्राहकों को देती है।

भाजपा युवा नेता सुशील तिवारी ने कहा कि टूर एंड ट्रेवल्स ऑपरेटर्स एसोसिएशन,ट्रेवल ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन और आल इंडिया ट्रेवल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन तथा वन अप मोटर्स के तत्वाधान मे फ्लीट ओनर्स मीट का आयोजन हुआ। उन्हीने कहा मारुती नाम हनुमान जी का है इसीलिए पूरे भारत मे 55 प्रतिशत हिस्सेदारी मारुती सुजुकी की मोटर बाजार मे है। उन्हीने कहा की मारुती सुजुकी एक सरकारी कंपनी है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के चलते मारुती सुजुकी कंपनी देश के पहले पायदान पर है।

यूनियन के सुशील तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के समय मारुती सुजुकी का गुडगाँव स्थित मनेशर प्लांट बंदी की कगार मे था परन्तु मोदी जी की नीतियों के चलते आज मारुती का देश मे सबसे ज़ायदा हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा वन अप मोटर्स फ्लीट ऑपरेटर्स को ऑफर्स भी दे रही साथ ही मेंटेनेन्स,वारेंटी और सर्विस को लेकर गंभीरता से चर्चा हुई है और निष्कर्ष पॉजिटिव है। उन्होने कहा पहले टूरिज्म एक सर्विस थी पर मोदी जी के काल मे यह एक इंडस्ट्री बन गई है और बेरिज़गारो को रोज़गार देने का काम कर रही है। उत्तर प्रदेश ट्रेवल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा उन्होंने मारुती 800 कर 40 साल चलाने के बाद बेचीं है।उन्होंने कहा मारुती सुजुकी कंपनी के लिये कुछ कहना सूरज को दिया दिखाने जैसा है। इस मौके है ट्रेवल ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक संजय सिंह श्रीवास्तव,

उप. पेट्रोन/संस्थापक सुशील कुमार तिवारी, अध्यक्ष प्रेम त्रिवेदी,अध्यक्ष ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट ट्रेवल्स संगठन इंद्रजीत सिंह (दिल्ली),अध्यक्ष सुनील सच्चर,क्षेत्रीय जिला अध्यक्ष बृजराज सिंह,जिला अध्यक्ष दीपक शुक्ला,उपाध्यक्ष सपन सोनकर, संजय विश्वकर्मा, मोहम्मद फहीम अय्यूबी, संजय सिंह

सामान्य संप्रदाय/खजाना धर्मेन्द्र त्रिपाठी, सामान्य संप्रदाय. नन्द किशोर सिंह, प्रवीण अग्निहोत्री,जिला अध्यक्ष रीतेश शर्मा, आशीष सिंह, विपिन शर्मा,संयुक्त संप्रदाय. पंकज तिवारी, शैलेन्द्र अवस्थी, मीडियाप्रभारी गोपाल कुमार सिंह तथा सुरेश सिंह राणा मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!