ए अहमद सौदागर लखनऊ। आलमबाग क्षेत्र मे तीन सप्ताह पूर्व एक आटो से टकरा स्कूटी सवार गंभीर चोटिल हो गया और उसका पैर फैक्चर हो गया। वही पीडित ने इलाजे दौरान तीन सप्ताह बाद आलमबाग थाने पर पहुंच शिकायत की है।
एलडीए कॉलोनी आशियाना सेक्टर एम 1 निवासी मनीष चौहान पुत्र अशोक चौहान ने बताया कि बीते माह 19 अक्टूबर की शाम वह अपनी स्कूटी से अपनी पत्नी अनुपमा चौहान और बच्चे रुद्रांश चौहान के साथ निजी कार्य के लिए जा रहे थे। आरोप है कि उस दौरान आलमबाग ब्रिज वर्कशॉप रेलवे के सामने एक महिंद्रा ऑटो अचानक उनकी स्कूटी के सामने आकर खड़ी हो गई एवं ब्रेक लगा दी। जिसके चलते स्कूटी ऑटो से टकरा गई और उन्हें गंभीर चोटें आ गई, मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा कन्ट्रोल पुलिस एवं एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके पश्चात मुझे तत्काल एंबुलेस से लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया।
गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने बाद में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पैर का ऑपरेशन किया गया तथा पैर में रॉड प्लेट डाली गई। वर्तमान में उपचार जारी है। इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।




