August 8, 2026 3:57 am

बौखलाए प्रेमी ने चाकू से गला रेत कर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

मोहनलालगंज के धर्मावत खेड़ा में दिनदहाड़े हुई घटना से सनसनी, पुलिस मौके पर

ए अहमद सौदागर  लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के धर्मावत खेड़ा रविवार दोपहर प्रेम में पागल हुआ युवक ने 19 वर्षीय प्रियांशी रावत को चाकू से गला रेत कर मार डाला। बताया जा रहा है कि आरोपी का लड़की से कुछ दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसका घरवाले विरोध करते थे।

आरोपी बीबीडी क्षेत्र स्थित लोनापुर गांव निवासी आलोक रावत बताया जा रहा है। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसन्ध के मुताबिक कातिल की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रविवार दोपहर करीब बारह बजे बीबीडी क्षेत्र स्थित लोनापुर गांव निवासी आलोक प्रियांशी रावत के घर पहुंचा। इस दौरान वह प्रियांशी से बात करने की कोशिश की। आरोपी की हरकतों से आजिज प्रियांशी ने बात करने से मना कर दिया। दोनों के बीच झड़प होने लगी। बताया जा रहा है कि उन दिनों के बीच हो रही थी कि बाथरूम छोटी बहन को देख अकेला पाकर धारदार हथियार से गला रेत कर मौत की नींद सुला दिया। यह मंजर देख घर में मौजूद मृतका की छोटी बहन देख चीख पड़ी। उसकी चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे कि इससे पहले कातिल घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकला।

सूचना पाकर अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसन्ध कुमार सहित अन्य पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी और मृतका प्रियांशी रावत का पहले से परिचित थे। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई है।

हत्या के इरादे से धारदार हथियार साथ लाया था

जांच पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी आलोक कुमार रावत हत्या के इरादे से आया था। वह मौके की तलाश में था। कहासुनी बढ़ने पर उसने किसी धारदार हथियार निकालकर हमला कर मौत की नींद सुला दिया। इस घटना से घरवालों के अलावा पूरे गांव में कोहराम मच गया।

दहशत में परिवार, नहीं थम रहे आंसू

वारदात के दौरान प्रियांशी रावत के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर मौजूद मृतका की छोटी बहन सहमी हुई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के अफसरों ने जल्द कातिल को दबोचने के लिए निर्देश दिए हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!