मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में काफी समय से वन्य जीव की तस्करी का कारोबार खूब फल फूल रहा था जिसका संज्ञान रहीमाबाद थाना प्रभारी अरुण कुमार हमराही कांस्टेबल सुरेश चौधरी एवं वन विभाग के डिप्टी रेंजर देवेश प्राण ने अपनी टीम के साथ अगुवाई में रहीमाबाद चौराहे स्थित दरोगा की चक्की रात में वाहन चेकिंग के दौरान तभी अचानक लालू हर रोड की तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति ने जैसे ही पुलिस को देख भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने दौड़ा कर उनको पकड़ लिया।
थाने में पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्ति ने अपना नाम विशाल निवासी भाई दास खेड़ा माजरा रूसैना राहुल कुमार निवासी भिखारी खेड़ा मथुरा गोपालपुर बताया और उसके पास एक मोटरसाइकिल यूपी 32 एल एल 5278 वन्य जीव चमगादड़ 22 बरामद हुए, पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में प्रेषित कर जेल भेज दिया।




