August 8, 2026 4:52 am

उन्नाव: तेज रफ्तार फार्च्यूनर डिवाइडर से टकराई, चार लोगों की मौत 

बांगरमऊ क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 241 हवाई पट्टी के पास हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मथुरा जिले में सड़क हादसे में हुई कई लोगों की मौत का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 241 हवाई पट्टी पर मंगलवार सुबह तड़के एक फार्च्यूनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में फार्च्यूनर में सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सीओ बांगरमऊ संतोष कुमार सिंह के मुताबिक सभी लोग जनपद गाजियाबाद के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब किलोमीटर संख्या 241 के पास तेज रफ्तार से आ रही फार्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि फार्च्यूनर के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ है। हादसे की खबर मिलते ही सीओ बांगरमऊ संतोष कुमार सिंह सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और कार में फंसे सभी लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। सीओ बांगरमऊ संतोष कुमार सिंह के मुताबिक मरने वालों में गाजियाबाद जिले के गोविंद पूरी मोदीनगर निवासी 20 वर्षीय अभिनव अग्रवाल पुत्र सतीश अग्रवाल, 55 वर्षीय अशोक कुमार अग्रवाल पुत्र संतोष अग्रवाल, वीआईपी एक्सटेंशन राजनगर विस्तार गाजियाबाद निवासी आकाश पुत्र विनोद अग्रवाल व एक अन्य शामिल हैं।

सीओ बांगरमऊ संतोष कुमार सिंह के मुताबिक इसकी सूचना घरवालों को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!