August 8, 2026 3:58 am

लोक बन्धु राज नारायण की 39 वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 

लखनऊ। लखनऊ के अयोध्या रोड स्थित चिनहट के तिवारी गंज उत्तर धौना में मास्टर भीखम सिंह मेमोरियल सोसाइटी द्वारा संचालित लोक बन्धु राज नारायण मेमोरियल इण्टर कालेज” के प्रांगण में लोक बन्धु राज नारायण जी की 39 वीं “पुण्य तिथि मनाई गई।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रबन्धक शिव कुमार सिंह ने बताया की लोकबंधु राज नारायण जी ने जिन सिद्धान्तों और मूल्यों पर राजनीति किया उसमें उन्होंने प्रमुख रूप से परिवार वाद की राजनीति का हमेशा विरोध किया। आज राज नारायण जी के विचार पूर्णतः फलित व पल्लवित हो रहे हैं।

कॉलेज की प्रधानाचार्या मोहिनी सिंह ने बताया कि लोक बन्धु राज नारायण जी का सपना था की सभी को वोट डालने का अधिकार मिले परन्तु पहले के कुशासन में गरीबों को वोट डालने का मौका नही मिलता था परन्तु अब प्रत्येक व्यक्ति को वोट डालने का मौका मिल रहा है। उप-प्रधानाचार्य मो. सलीम ने बताया कि लोक बन्धु राज नारायण जी का मानना था सभी व्यक्ति को अच्छी गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्राप्त हो जब कि गरीबो को शिक्षा से वंचित रहना पड़ता था परन्तु राज नारायण जी के अथक प्रयास से आज सभी को शिक्षा प्राप्त हो रही और राज नारायण जी के आदर्शो पर लोक बन्धु राज नारायण मेमोरियल इण्टर कालेज की श्रद्धेय श्री भगवती सिंह जी के कर कमलों से वर्ष 2005 में स्थापना हुई जिसमें प्रबन्ध कमेटी का अथक प्रयास आज सफल हो रहा है। अध्यापक राजीव कुमार यादव ने कहा आज राज नारायण जी का सपना साकार हो रहा है सभी को गुणवत्तायुक्त शिक्षा व रहने को पक्की छत व वोट डालने का अधिकार प्राप्त हो रहा है।

इस अवसर पर अन्य वक्ताओं में सी.बी. सिंह (शिक्षाविद्) ने कहा आज लोक बन्धु राज नारायण जी के सपने साकार हो रहे हैं आज उनकी आत्मा कितनी प्रसन्न होगी। क्योंकि उनके संघर्ष का लाभ आज हर आम आदमी को मिल रहा है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!