November 13, 2026 8:19 am

प्रभु श्री राम के अयोध्या स्थित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे स्थापना दिवस पर रामभक्तो द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। प्रभु श्री राम के अयोध्या स्थित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे स्थापना दिवस पर होटल शिमला पैलेस लाटूश रोड लखनऊ पर रामभक्तो द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस अवसर पर सभी रामभक्तों ने सुन्दरकाण्ड पाठ, भजन व भव्य झांकी, आतिशबाजी 1001 दीपोत्सव का कार्यक्रम व उसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया। सबने मिलकर प्रभु श्री राम के जीवन का गुणगान किया व उनके पगचिन्हो पर चलने का आह्वान किया व भव्य मंदिर के निर्माण को एक ऐतिहासिक दिन बताया। प्रसिद्ध भजन गायन मंडली संजीव रामचरित मानस मंडल पार्टी द्वारा सुंदरकांड पाठ का गायन बहुत ही मनमोहक तरीके से किया गया जिससे वहां पर उपस्थित सभी लोगों का मनमुग्ध हो गया। पूरा माहौल राम मय हो गया। वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश तथा हिंदू महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम बहुत ही भव्य व सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं संस्थापक वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र गुप्ता शिमला परिवार ने प्रभु श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता तथा हनुमान जी की झांकी पर पूजन अर्चन व माला पहनाकर आरती उतारी। इसके बाद आए हुए सभी भक्तों को अंग वस्त्र व महिलाओं को पगड़ी पहना कर स्वागत किया। कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखें बताया गया कि जिस दिन को देखने के लिए कई सदियाँ बीत गई, कई पीढ़ियों ने अपना बलिदान दिया। हम सभी उस गौरवपूर्ण व ऐतिहासिक दिन के साक्षी बनें थे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हिंदू महिला सेवा समिति की अध्यक्ष आयुषी गुप्ता, संयोजक अनीता गुप्ता वरिष्ठ महामंत्री निर्मला मिश्रा, संचालन मंत्री रीता नाथ, उपाध्यक्ष शालिनी त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, सलाहकार वंदना त्रिपाठी, रीता सोनी, संरक्षक दीपमाला साहू, पत्रकार राम कृष्ण मिश्रा, व्यापार मण्डल से नीरज गुप्ता, मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी, समाजसेविका रुचिका अग्रवाल, बबिता चैरसिया, सामाजिक कार्यकर्ता कीर्ति कसांैधन, ममता गुप्ता ,किरण गुप्ता, रेनू सिन्हा, लता तिवारी, लक्ष्मी गुप्ता, शशि पांडे, साधना कपूर, विशाखा गुप्ता, सुनीता वैश्य, सुशील गुप्ता, गीता गुप्ता, सुमन जायसवाल, गीता साहू, सीता साहू, नीतू गुप्ता, प्रीति गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। हमारी टीम की पहचान समाज सेवा है हम लोग हिंदू समाज के सभी जाति को हमारी टीम जगाती रहती है, और समय-समय पर कार्यक्रम करते रहते हैं।

 

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!