August 8, 2026 3:00 am

एंटी करप्शन मुरादाबाद की बड़ी कार्रवाई: घूस लेते बिजली विभाग में तैनात टेक्निशियन गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बिजली विभाग में तैनात टेक्निशियन को 11 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथों बिजलीघर गोविंद पुरा से गिरफ्तार किया गया। बिजली कनेक्शन करवाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी।
मुरादाबाद एंटी करप्शन प्रभारी शैलेंद्र सिंह की टीम ने गुरुवार को रामपुर जिले के बिजलीघर गोविंद पुरा तहसील बिलासपुर में तैनात टेक्निशियन रितेश सिंह को घूस लेते रंगे हाथों धरदबोचा। टीम के प्रभारी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक रामपुर जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र स्थित सिकरौरा गांव निवासी सुखविंदर सिंह से बिजली का कनेक्शन कराने के लिए 11 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
घूसखोर टेक्निशियन रितेश सिंह गुरुवार को सुखविंदर सिंह को सरकारी अस्पताल के पास बुलाया जैसे ही सुखविंदर सिंह ने उसके हाथ में रुपए दिए कि एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!