लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के चिनहट में मां सिद्धिदात्री छोहरिया शक्तिपीठ मंदिर में गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह 2026 की तैयारी को लेकर भक्तों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई ।
बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श करके महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
जिसमें विशाल भंडारे में मुख्य जिम्मेदारी प्रसाद वितरण व मंदिर गर्भगृह पूजन व्यवस्था, विवाह मंडप कन्या दान, एवं अतिथि आगमन मंच संचालन, और सुरक्षा व्यवस्था आदि विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श करके जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस वर्ष नृत्य संगीत का कार्यक्रम नहीं होगा, इसके स्थान पर भक्ति संगीत एवं महत्वपूर्ण झांकियां निकाली जाएगी।
सामूहिक विवाह समारोह को सफल बनाने में वरिष्ठ समाजसेवी चिनहट के उत्तर धौना निवासी प्रदीप सिंह बबलू ने पूर्व वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ा सहयोग करते हुए पचास साइकिल विवाहित जोड़ों को दान करने के लिए चेक की राशि महंत लल्ला बाबा को दिया है।
साथ ही विवाह समारोह में मुख्य सहयोगी प्रभात श्रीवास्तव ने ट्रस्ट के अध्यक्ष लल्ला को सहयोग राशि का चेक प्रदान किया।
बैठक में मंदिर के मुख्य संरक्षक शैलेन्द्र पांडेय,शैलू, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता विनोद तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार रंजीत सिंह, प्रवीण सिंह, युवा भक्त दिव्यांश सिंह, सुरेश कुमार प्रजापति, रामनरेश वाजपेई,दिनेश प्रजापति सिक्योरिटी प्रबंधक वी डी शुक्ला, अमित कश्यप सहित बहुत सारे मां छोहरिया के भक्त मां के प्रति समर्पित रहे। इस वर्ष का आयोजन बहुत ही शानदार होगा।





