यातायात पुलिस नें की निर्धारित मार्गो पर यात्रा करने की अपील
ए अहमद सौदागर लखनऊ। चन्द्रदर्शन के अनुसार 20/21 मार्च को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जायेगा। इसको लेकर शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाती रही है।जिसको लेकर यातायात पुलिस नें मार्गो पर डायवर्जन व्यवस्था लागू की है।
डायवर्जन व्यवस्था प्रातः 06.00 बजे से नमाज की समाप्ति तक रहेगी।
यातायात पुलिस के मुताबिक सीतापुर रोड की तरफ से डालीगंज रेलवे क्रासिग तिराहे की तरफ कोई भी यातायात पक्के पुल की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज से बांये मुड़कर चौराहा नं0 8 निरालानगर से आई0टी0 की ओर होकर जा सकेंगे।पक्का पुल खदरा साईड तिराहा से सामान्य यातायात पक्कापुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पक्का पुल से पहले तिराहे से बन्धा रोड या नया पक्कापुल होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।हरदोई रोड/बालागंज की तरफ से आने वाले बडे़ वाहन/रोडवेज सिटी बसें बड़ा इमामबाड़ा या टीले वाली मस्जिद के तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन कोनेश्वर चौराहे से दाहिने चौक चौराहा, मेडिकल कालेज चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।कोनेश्वर चौराहे से घण्टाघर होकर बडा इमामबाडा की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा, शाहमीना तिराहा या नीबू पार्क (रूमीगेट पुलिस चौकी), नया पुल होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे ।नीबू पार्क (रूमीगेट पुलिस चौकी) चौराहा की तरफ से बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद की ओर यातायात नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात कोनेश्वर चौराहा या नींबू पार्क के पीछे नया पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।नीबू पार्क ओवरब्रिज से उतरने वाला यातायात रूमी गेट की तरफ नही जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात चौक चौराहा, ठाकुरगंज होकर अथवा चरक चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।चौक चौराहे की तरफ से नीबू पार्क चौराहे की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात कोनेश्वर चौराहा या मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहे की तरफ से फूलमण्डी, खुन-खुन जी गर्ल्स कालेज होकर नीबू पार्क चौराहे की ओर से यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे ।शाहमीना तिराहे से पक्कापुल टीले वाली मस्जिद की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज, डालीगंज पुल, आई0टी0 होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
डालीगंज पुल से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले रोडवेज बस, जीप, कार, स्कूटर, मोटर साईकिल पक्का पुल की ओर नही जा सकेंगे, बल्कि यह वाहन आई0टी0 चौराहा, कपूरथला, पुरनिया होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे ।शाहमीना तिराहे से कैसरबाग की ओर से हरदोई रोड की ओर जाने वाले रोडवेज, सिटी बस पक्का पुल की तरफ नही जा सकेंग, बल्कि यह वाहन शाहमीना तिराहे से बांये मेडिकल कालेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
एवरेडी तिराहे से मिल एरिया की ओर कोई भी बडे़ वाहन/कार्मिशियल वाहन नही जा सकेंगे, बल्कि यह वाहन मवैया ओवरब्रिज/लगडा फाटक ओवरब्रिज, राजाजीपुरम् होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगं।
13. मिल एरिया से बुलाकी अड्डा की तरफ तुलसीदास मार्ग पर नमाज में सम्मिलित होने वालों के अतिरिक्त किसी अन्य के वाहन नही जा सकेंगे।बुलाकी अड्डा तिराहे से लाल माधव (हैदरगंज) की ओर यातायात (नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त) कोई भी वाहन नही जाने दिया जायेगा।लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से ईदगाह की तरफ (नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त) कोई भी वाहन नही जाने दिया जायेगा।
नाका से ऐशबाग की ओर (नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त) कोई भी वाहन नही जाने दिया जायेगा, बल्कि यह वाहन रकाबगंज पुल/नत्था तिराहा, मवैया होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।यहियागंज से ईदगाह ऐशबाग की तरफ (नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त) कोई भी वाहन नही जाने दिया जायेगा।यहियागंज वाटर वर्क्स रोड की ओर से ऐशबाग ईदगाह की ओर आने वाला सामान्य यातायात (नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त) नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात यहियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा होकर अपने गन्तव्य जा सकेंगे।
रकाबगंज पुल चौराहे से सामान्य यातायात नक्खास/यहियागंज नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात नाका/मेडिकल कालेज होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे ।ऐशबाग पुल के नीचे नाका की तरफ से आने वाला यातायात ऐशबाग ओवरब्रिज होते हुए ऐशबाग चौकी होकर ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पुल के नीचे से ही वापस मोतीनगर होकर अपने गतव्य को जा सकेगा राजेन्द्र नगर चौराहे से सामान्य यातायात ऐशबाग ओवरब्रिज की ओर होते हुए ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मोतीनगर होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
बाबूलाल हलवाई व मास्टर कन्हैया लाल रोड से ईदगाह की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात बाबूलाल हलवाई चौराहा से अपने गन्तव्य को जा सकेगा।गूगां-बहरा व रस्तोगी इण्टर कालेज (कपूर मोर्टस) तिराहे की ओर से कोई वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा।पीली कालोनी के अन्दर से कई मार्ग ऐशबाग ईदगाह की ओर आते है, कोई भी यातायात इस मार्ग पर आने नहीं दिया जायेगा।एसएन मिश्रा द्वार तिराहे से किसी प्रकार के यातायात ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा।
मोतीझील कालोनी से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा। अंजुमन चौराहा से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई वाहन नहीं आ सकेगा।




