August 8, 2026 2:55 am

ग्राम पंचायत तिरगांव से प्रधान पद प्रत्याशी जलाल अहमद ने दी ईद की बधाई

मलियाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद व खंड विकास मलिहाबाद की ग्राम पंचायत तिरगांव से प्रधान पद प्रत्याशी जलाल अहमद ने अपने गांव वासियों को और प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी।

प्रधान पद प्रत्याशी जलाल अहमद ने ईद की शुभकामनाएं देकर कहा कि ईद आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

ईद की सच्ची खुशी जरूरतमंदों की सहायता और सेवा में निहित है।

प्रधान पद प्रत्याशी जलाल अहमद ने ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईद खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है।

यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। ईद अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। ईद का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाएं।

 

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!