डीजीपी नें मिर्जापुर में की जोन स्तरीय समीक्षा बैठक
ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण नें प्रदेश के मीरजापुर जिले में जोन स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक कर अफसरों को क़ानून व्यवस्था में औऱ अधिक सुधार के निर्देश दिये गये।
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण की समीक्षा बैठक में एडीजी जोन वाराणसी, विंध्याचल एवं वाराणसी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक/उपमहानिरीक्षक सहित दोनों रेंज के पुलिस अधीक्षकों एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
डीजीपी नें बैठक के दौरान गौतस्करी, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही, मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा हेतु संचालित कार्यक्रमों की प्रगति, अपराध नियंत्रण में यक्ष ऐप का प्रयोग, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता, ई-साक्ष्य के प्रभावी उपयोग तथा जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की गहन समीक्षा की गई।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक नें अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं मर्यादित व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिया ।




