लाखों के जेवरात के साथ गिरफ्तार, गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर छह निवासी रवीश कुमार त्रिपाठी के घर चोरी किसी पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि उन्हीं के यहां काम करने वाली नौकरानी ने ही किया था। इस घटना का राजफाश करते हुए पुलिस ने नौकरानी चंदा को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई आरोपित महिला के पास से चोरी हुए लाखों के जेवरात बरामद हुए हैं।
उपनिरीक्षक भीमसेन सिंह ने बताया कि 17 मार्च 2026 को गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के सेक्टर छह निवासी रवीश कुमार त्रिपाठी ने लिखित तहरीर देकर बताया कि वह परिवार के साथ उज्जैन गए थे और घर की रखवाली करने के लिए बहराइच जिले के कैसरगंज क्षेत्र स्थित मदारपुर निवासी चंदा पत्नी अनुज कुमार को छोड़ रखा था।
इसी दौरान नौकरानी चंदा की नीयत खराब हुई और घर में रखे जेवरात चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि चंदा करीब चार सालों से काम करती थी लेकिन, लेकिन उन्हें नहीं मालूम था कि जिस नौकरानी चंदा पर वह भरोसा करते थे और वही चोरनी निकल जाएगी।
उपनिरीक्षक भीमसेन सिंह की टीम ने इस घटना का खुलासा करते हुए सोमवार को नौकरानी चंदा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को इसके पास से लाखों के जेवरात व एक मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इस गुड वर्क पर खुश होकर पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक भीमसेन सिंह, महिला उपनिरीक्षक अन्नु सिंह, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल रामू यादव, महिला हेड कांस्टेबल निशा श्रीवास्तव, महिला कांस्टेबल शिखा सिंह व कांस्टेबल रविंद्र को शाबाशी दी।




