August 8, 2026 2:56 am

​मलिहाबाद: अमर शहीद बलराम सिंह चौहान को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन

मलियाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना क्षेत्र मलिहाबाद शहीद दिवस के पावन अवसर पर अमलौली निवासी अमर शहीद बलराम सिंह चौहान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने उनके अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विदित हो कि 13 जनवरी 2003 को जम्मू-कश्मीर के बटमालू क्षेत्र में आतंकवादियों से वीरतापूर्वक मुकाबला करते हुए शहीद बलराम सिंह जी ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनके बलिदान की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 13 जनवरी को लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र स्थित शहीद चौराहा (नहर पुलिया, अमरावली मॉल) पर “शहीद स्वास्थ्य मेला” आयोजित किया जाता है, जो समाज सेवा और राष्ट्रभक्ति का प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के अंतर्गत शहीद के परिजनों से भेंट का भी प्रयास किया गया, किन्तु वर्तमान में उनकी धर्मपत्नी एवं बच्चे लखनऊ में निवासरत होने के कारण संपर्क स्थापित नहीं हो सका।

यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे अमलौली में संपन्न हुआ, जिसमें हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समयानुसार उपस्थित होकर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहीद बलराम सिंह जी के बलिदान को स्मरण करते हुए समाज में राष्ट्रभक्ति, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर संस्थापक अनिल तिवारी अंशु तिवारी मानव सेवा आश्रम,, मुन्ना बाबा गोगे सिंह,रामनिवास यादव, मनोज अर्कवंशी, आकाश सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!