August 8, 2026 3:40 am

विकासनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: पांच लाख के 23 गुमशुदा मोबाइल स्मार्ट फोन बरामद

मोबाइल फोन मिलते ही स्वामियों के खिले चेहरे, पुलिस को दिया धन्यवाद

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अधिकतर मोबाइल फोन गायब या फिर चोरी होने के बाद लोगों को वापस मिलने की आस खत्म हो जाती है, लेकिन विकासनगर पुलिस अलग-अलग क्षेत्रों से गायब व चोरी हुए 23 स्मार्ट मोबाइल फोन को खोजकर पीड़ितों को सौंप दिया है। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन और मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत विकासनगर पुलिस की टीम ने एक विशेष टीम ने करीब पांच लाख रुपए कीमत के 23 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद कर निराश हुए मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर खुशी लौटा दी। पुलिस ने उन्हें बुलाकर उनके हाथों में सौंप दिया।

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के निर्देश पर विकासनगर पुलिस ने गुमशुदा मोबाइलों की सर्विलांस और तलाश के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था। इस अहम ऑपरेशन के तहत पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए कुल 23 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, बरामद किए गए इन अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन की कीमत करीब पांच लाख रुपए हैं। पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से गायब हुए मोबाइल फोनों को खोज निकाला।

पुलिस के मुताबिक लोगों के भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, ऑटो, बसों, सुबह-शाम टहलते समय मोबाइल फोन गिर जाते थे या कहीं छूट जाते थे, जिनके संबंध में थानों में गुमशुदगी दर्ज थी। पुलिस ने यह भी बताया कि यह पहल न केवल सराहनीय है, बल्कि यह आम जनता का पुलिस प्रशासन के भरोसे को मजबूत भी करती है।
इससे यह भी सबक मिलता है कि अगर आपका फोन गायब हो जाए, तो उसकी पुलिस शिकायत जरूर दर्ज कराएं। वहीं गायब हुए मोबाइल फोन को पाकर स्वामियों के चेहरे खिल उठे और उन लोगों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!