August 8, 2026 3:03 am

एएनटीएफ यूनिट गाजीपुर: 42 लाख के अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

इनके पास से 83 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा, एक मारूति कार, दो मोबाइल फोन व 5,240 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गाजीपुर जिले के अलावा यूपी के अलग-अलग जनपदों में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर एएनटीएफ टीम ने भुड़कुड़ा थाने की पुलिस के सहयोग से दो तस्करों को भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ टीम को इनके पास से 83 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा, दो मोबाइल फोन, एक मारूति कार व 5,240 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 42 लाख रुपए बताई जा रही है।

एएनटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र स्थित शहाबुद्दीन पुर गांव निवासी प्रदीप यादव व बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बंशी बाजार हडसर निवासी अभिषेक सिंह उर्फ गोलू के रूप में हुई है।

एएनटीएफ टीम के इंस्पेक्टर सुरेन्द्र नाथ सिंह के मुताबिक बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग एक मारुति सुजुकी कार में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) लादकर गाजीपुर जिले के भुडकुडा थाना क्षेत्र से हुए कहीं सप्लाई करने जा रहे हैं। इस सूचना पर एएनटीएफ यूनिट गाजीपुर स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर मौके से कार सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर एएनटीएफ सुरेन्द्र नाथ सिंह के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग लखनऊ निवासी एक बड़े तस्कर के इशारे पर गोरखधंधे को अंजाम देते हैं और यह भी बताया कि अवैध गांजा उड़ीसा से मंगवाता है। दोनों तस्करों ने एएनटीएफ टीम को बताया कि सरगना के कहने पर गाजीपुर सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते हैं। एएनटीएफ के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। इंस्पेक्टर सुरेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि बरामद अवैध गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 42 लाख रुपए बताई जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!