August 8, 2026 2:59 am

रामनवमी पर्व को लेकर किए गए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त 

राजधानी लखनऊ में पर्व को लेकर किए गए कड़े सुरक्षा प्रबंध, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी रामनवमी पर्व पर राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। किसी तरह का कोई खलल न डाल सके इसके लिए सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि खासकर अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ में रामनवमी पर्व पर लगने वाले मेले के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने जिलों के सभी कप्तानों एवं पुलिस कमिश्नर को चौकन्ना रहने के लिए निर्देश दिए हैं।

रामनवमी पर्व पर शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए सूबे में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। यूपी के कुछ जिलों को संवेदनशील की सूची में रखा गया है। इसके मद्देनजर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पुलिस, पीएसी व आरएएफ की तैनाती की गई है।

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के मुताबिक रामनवमी पर्व के मौके पर करीब सभी जिलों में कलस यात्रा और जुलूस निकाले जाते हैं। इसके मद्देनजर राजधानी लखनऊ सहित यूपी के सभी जिलों की मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे, ताकि इस दौरान कोई किसी तरह का हुड़दंग या फिर खलल न डाल सके। वहीं पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि इस दौरान किसी ने खुराफात करने की कोशिश किया तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!