ए अहमद सौदागर लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में मनचले ने एक नाबालिग बच्चे के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। विरोध करने पर बेखौफ शोहदे ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित हरिहरपुर निवासी बीस वर्षीय अंशु रावत उर्फ हरिओम उनके नाबालिग पुत्र के साथ अश्लील हरकत और शारीरिक दुर्व्यवहार किया। आरोप है आरोपित ने किसी से न बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बुधवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




