सरगना सहित गिरोह के अन्य सदस्यों से हुईं बरामदगी
ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी एसटीएफ सीबीएससी बोर्ड द्वारा आयोजित जूनियर सेक्रेटरियेट असिस्टेंट परीक्षा व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कूटरचित पर्सन्स विथ डिसेबिलिटीज (पीडब्ल्यूडी) सर्टिफिकेट के आधार पर तथा नियम विरूद्ध तरीके से लेखक उपलब्ध कराकर नकल कराने वाले गैंग के सरगना सहित नौ लोगो को राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
पकड़े गये राज किशोर निवासी ग्राम व पोस्ट भरोसा मोंठ, थाना मोंठ जनपद झाँसी व नीरज झा निवासी ई-179/2 ब्लॉक ई विजय बिहार फेज 2 थाना विजय बिहार रोहिणी जनपद नार्थ वेस्ट दिल्ली व राम मिलन नि० काशीपुर थाना पूँछ जनपद झाँसी व सत्यम कुमार नि० 1659 बी. रविनगर थाना कोतवाली सदर सहारनपुर वर्तमान पता मकान संख्या 7/213 जानकीपुरम विस्तार थाना जानकीपुरम जनपद लखनऊ व मनीष मिश्रा निवासी सलफान अशोक सिटी थाना मेडिकल कालेज जनपद झाँसी व आकाश अग्रवाल नि० ग्राम मातापुरा थाना मोठ जिला झाँसी व सौरभ सोनी निवासी ग्राम मोठ मोहल्ला मनभरनपुर थाना मोठ झांसी व अभिषेक यादव निवासी 431 सुभाष नगर कौंच थाना काँच जनपद जालौन व दीपक कुमार निवासी अढ़हनपुर थाना मुसाफिर थाना जनपद अमेठी के पास से तेरह मोबाइल फोन व दो लैपटाप औऱ 02,70,475 रूपये नकद औऱ एक स्वीफ्ट डिजायर कार व फर्जी पी०एफ० प्रमाण पत्र बरामद किया।
इस परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिये यूपी एसटीएफ को लगाया गया था। जिसको लेकर एस०टी०एफ० के पुलिस उपाधीक्षक विमल कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में मुख्यालय की टीम कार्रवाई में लगी थी।उसी दौरान
निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय, महावीर सिंह, दीपक सिंह, रिजवान सहित अन्य लोगो के साथ टीम लखनऊ में भ्रमणशील थी।तभी जानकारी मिली कि प्रतियोगी परीक्षाओं में जनपद झाँसी व जनपद जालौन व उनके समीपवर्ती अन्य प्रान्तीय जनपदों में एक गैंग सक्रिय है। यह बेरोजगार युवक युवतियों व उनके अभिभावकों को नौकरी का लालच देकर उनसे धन वसूली कर स्वस्थ प्रतियोगी अभ्यार्थियों को पर्सन्स विथ डिसेबिलिटीज का प्रमाण पत्र दलालों व अन्य माध्यमों से बनवाकर प्रतियोगी परीक्षाओं में स्वतः पर्सन्स विथ डिसेबिलिटीज घोषित कर फर्जी तरीके से बनवाये गये चिकित्सीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर परीक्षा में उनके लिये पेशेवर अभ्यस्त श्रुत लेखक का उपयोग कर सरकारी व सार्वजनिक विभागों एवं उपक्रमों में अवैध रूप से नौकरी दिलाकर लाभार्जन करने वाले गिरोह द्वारा सेन्ट्रल एकेडमी सेक्टर चार विकासनगर, थाना विकासनगर, जनपद लखनऊ परीक्षा केन्द्र पर फर्जी तरीके से अभ्यस्त लेखकों के सहयोग से परीक्षा दी जा रही है।इस पर एसटीएफ टीम नें पुलिस को साथ लेकर परीक्षा केन्द्र से आठ व्यक्तियों को हिरासत में लेते हुए थाना विकासनगर, जनपद लखनऊ पर पूछताछ हेतु लाया गया।




