August 8, 2026 3:00 am

भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता बने, बधाई देने वालों का लगा तांता 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र स्थित व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता को शहरी इलाके से नवनिर्वाचित भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से ऐलान होते ही व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और चोरों ओर से बधाई देने वालों का हूजूम टूट पड़ा।

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि जिस तरह से पार्टी ने उन्हें मंडल उपाध्यक्ष का पद सौंपा है वह हर कसौटी पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर क्षेत्र के सभी गणमान्य लोगों ने बधाई देने के साथ नीरज गुप्ता को शुभकामनाएं भी दी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!