April 21, 2026 11:05 pm

यूपी एसटीएफ: 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने वाराणसी जिले फरार चल रहे 50 हजार रूपए के इनामी बदमाश मनीष यादव पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया ।पकड़ा गया मनीष यादव उर्फ महादेव पुत्र नखडू यादव निवासी धौरहरा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी काफी मनबढ़ किस्म का अपराधी है। इसके विरूद्ध मारपीट के दो मुकदमें पूर्व में भी थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी में दर्ज हैं।

एसटीएफ के मुताबिक 25 दिसम्बर को अभिषेक यादव अपने गांव के ही साथी रामू यादव पुत्र राम अवध यादव के साथ मोटरसाइ‌किल से जा रहे थे। दयालपुर के पास 6-7 लोग खड़े थे।जिनके पास से गुजरते समय अभिषेक यादव की मोटरसाइकिल वहाँ पर खड़े लोगों से टकरा गयी जिस पर सभी लोग अभिषेक यादव व रामू यादव को मारने लगे। इसी दौरान इनमें से एक व्यक्ति ने रामू यादव को गोली मार दिया और मौके से भाग निकला था। इसमें रामू यादव बुरी तरह से घायल हो गया। इन दोनों लोगों का शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग भी मौके पर पहुँचे तो वहाँ पर बदमाशों द्वारा समीर सिंह पुत्र बनारसी सिंह निवासी रसूलपुर थाना बडागांव जनपद वाराणसी को भी गोली मार दी गयी। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां समीर सिंह की मौत हो गई थी। इस संबंध में थाना बडागांव पर मुकदमा दर्ज हुआ। जिसमें पांच लोगो को स्थानीय पुलिस नें पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसी मुकदमें में मनीष यादव उर्फ महादेव पर जनपद वाराणसी पुलिस नें 50 हजार रूपये का इनाम घोषित कर रखा था।

मनीष यादव उर्फ महादेव घटना के बाद से ही फरार चल रहा था तथा पुणे में लुकछिप कर रह रहा था।मनीष यादव उर्फ महादेव के विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार मनीष यादव उर्फ महादेव को न्यायालय पुणे के समक्ष प्रस्तुत पुलिस ट्रांजिट रिमाण्ड पर लिये जाने की कार्रवाई की जा रही है।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!