August 8, 2026 2:56 am

मलिहाबाद व सर्विलांस टीम की बड़ी कार्रवाई: 34 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन जालसाज गिरफ्तार 

तीन मोबाइल फोन, 1,800 रुपए की नकदी व एक स्कूटी बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। तमाम दावों के बावजूद साइबर जालसाजों का आतंक थम नहीं रहा है। ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म के जरिए बड़े पैमाने पर साइबर क्राइम करने वाले गिरोह का खुलासा कर मलिहाबाद व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से तीन मोबाइल फोन, 1,800 रुपए की नकदी व एक स्कूटी बरामद हुई है।

मलिहाबाद व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को एक ऐसे गिरोह का राजफाश किया है जो साइबर ठगी को सुनियोजित तरीके से अंजाम देते थे।

पुलिस के पकड़े हुए आरोपियों में काकोरी निवासी सुमित कुमार, ठाकुरगंज निवासी अरबाज खान व काकोरी निवासी छोटू मौर्या हैं।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन गेमिंग निवेश से संबंधित लिंक प्रसारित कर भोले-भाले लोगों को अधिक लाभ पहुंचाने का लालच देकर उनकी गाढ़ी कमाई ऐंठ लेते हैं। बताया जा रहा है कि गिरोह अबतक 34 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर चुका है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!