August 8, 2026 3:43 am

मलिहाबाद: कृषि विभाग ने किसानों को दिया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण: ‘फार्मर रजिस्ट्री’ की भी अपील

मलियाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद विकास खंड क्षेत्र में शनिवार को कृषि  विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषकों को प्राकृतिक खेती से संबंधित विभिन्न तकनीकों जैसे जीवामृत, घन जीवामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं दशपर्णी अर्क तैयार करने की विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी श्री तेग बहादुर सिंह द्वारा प्राकृतिक खेती के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई तथा समस्त किसान भाइयों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान सहायक विकास कृषि द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, प्राकृतिक खेती के लाभ एवं इसके वैज्ञानिक एवं आर्थिक पक्षों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे कृषकों को सतत एवं लाभकारी खेती की दिशा में प्रेरणा प्राप्त हुई।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, क्लस्टर के समस्त कृषक एवं कृषि सखी उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण में महिलाओं की कृषि कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका, प्राकृतिक खेती के फायदे तथा रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से मित्र कीटों एवं पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम के अंत में सभी कृषकों को प्राकृतिक खेती अपनाने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे खेती की लागत में कमी, मृदा स्वास्थ्य में सुधार एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!