August 8, 2026 3:55 am

अलीगंज: युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने वाला गिरफ्तार 

रुपयों के लेन-देन को लेकर पड़ोसी ने दिया था घटना को अंजाम 

अलीगंज के त्रिवेणी नगर में हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अलीगंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणी नगर तीन में रुपयों की लेन-देन को लेकर पड़ोसी में रहने वाले राकेश यादव के ऊपर जान से मारने की नीयत से पेट्रोल डालकर जलाने वाले आरोपी अमरसेन चौधरी उर्फ बलगर को इंस्पेक्टर अलीगंज की टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्पेक्टर अलीगंज के मुताबिक बीते 25 मार्च 2026 को त्रिवेणी नगर निवासी राकेश यादव और अमरसेन चौधरी उर्फ बलगर के बीच खाने-पीने और रुपयों को लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद अमरसेन चौधरी ने जान से मारने की नीयत से राकेश के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया था।

इस मामले में पुलिस ने रविवार को आदर्श पुरम त्रिवेणी नगर निवासी अमरसेन चौधरी उर्फ बलगर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए आरोपी अमरसेन चौधरी ने बताया कि उसका और राकेश के बीच खाने-पीने और रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद और जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी, लेकिन वह बच गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!