August 8, 2026 2:55 am

लखनऊ: बीसीसी शक्ति अपार्टमेंट में माता की चौकी और विशाल भंडारा संपन्न

लखनऊ। (संवाददाता) लखनऊ के अयोध्या रोड स्थित बीसीसी शक्ति अपार्टमेंट की तरफ से माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया। समिति द्वारा यह आयोजन पहले से निर्धारित किया गया था लेकिन सोसाइटी के अत्यंत सक्रिय सदस्य एवं प्रवक्ता रवि श्रीवास्तव का अचानक दुर्घटना में घायल होने के कारण इस आयोजन को डाला जा रहा था लेकिन माता की कृपा से यह जानकारी मिली थी अब पहले से ठीक है जैसा कि पूजा श्रीवास्तव ने भी अनुरोध किया है कि आप सब देवी माता की चौकी का कार्यक्रम अवश्य करें।

इस कारण, सभी सदस्यों से विचार-विमर्श के उपरांत यह निर्णय लिया गया है कि 28. मार्च 2026 शनिवार को देवी माता की चौकी एवं भंडारा कार्यक्रम 28.03.2026 शनिवार को शाम 7.00 बजे से फस्ट फलोर के टैरिस पर किया गया।

जिसमें सभी लोग सपरिवार शामिल हुए और देवी माता का आशीर्वाद पाये। इस आयोजन को लेकर सक्रिय भूमिका निभाते हुए मंजू आनंद मैं बताया कि

नारी शक्ति द्वारा तेजस म्यूजिकल ग्रुप का माता की चौकी तथा भंडारे का सुंदर आयोजन किया गया है। बीसीसी शक्ति अपार्टमेंट में सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजू आनंद एवं टीम के सुंदर प्रयास से यह आयोजन पहली बार बीसीसी शक्ति अपार्टमेंट में संपन्न हुआ ।

सब से पहले टीम के समस्त सदस्यों को माला पहना कर स्वागत किया गया, इस के बाद तेजस म्यूजिकल ग्रुप के आदित्य पांडे तथा राजन रस्तोगी एवं कीर्ति पांडे के सुंदर भजनों द्वारा कार्यक्रम में चार चांद लग गए जिसको सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए इसके साथ ही मंजू आनंद द्वारा माता का सुंदर भजन जयकारा जयकारा शेरावाली का सुनकर श्रोता झूम गए जिसकी उपस्थित जनों ने भूरी भूरी प्रशंसा की इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में संजू श्रीवास्तव ,दीप्ति श्रीवास्तव ,पूजा श्रीवास्तव, सरिता सक्सेना,ललिता श्रीवास्तव, रिमझिम यादव, मंजू शर्मा निहारिका राव, शिवांगी अग्रवाल, दिव्या आनंद का सहयोग सराहनीय रहा इस अवसर पर बीसीसी शक्ति अपार्टमेंट के संरक्षक एस डी मिश्रा ,अध्यक्ष अमर वर्मा, कोषाध्यक्ष आरके आनंद ,सचिव सुरेश शुक्ला , अरविंद श्रीवास्तव, राजेंद्र शर्मा, अंकित अग्रवाल, श्री प्रकाश श्रीवास्तव, आर्यन सभी ने अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष एवं गांव की जनता उपस्थित थी खानपान एवं भंडारे की सुंदर व्यवस्था का आयोजन किया गया जय माता के नारों के साथ मां भगवती की आरती के द्वारा माता की चौकी एवं भंडारे का समापन हुआ देवी माता की चौकी एवं भ़डारे के सफल आयोजन में प्रकाश श्रीवास्तव तथा आर के आनंद का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा ‌। सभी लोग इस मौके पर शामिल होकर आपसी भाईचारे को बढ़ते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!