मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद के अंतर्गत ग्राम भतोइया में मंगलवार की सुबह भूसा भर कर दुबग्गा मंडी बेचने के लिए जा रहे थे तभी अचानक ट्रैक्टर ट्राली तेज रफ्तार से पलट जाने से ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोग घायल हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्नाव जनपद थाना औरास के ग्राम मढिया प्रतापपुर गांव निवासी आशीष अपने साथी राधे सूरज पुष्पेंद्र मजदूर बैठे थे उनको गंभीर चोटे आई हैं आसपास के लोग दौड़कर उनको बाहर निकाल कर और घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया और घायलों के घर वालों को सूचना दी और काफी समय सड़क पर आवागमन बाधित रहा जिससे क्षेत्र के ग्रामीण बहुत परेशान रहे और जहां पर घायल चार मजदूर हालत नाजुक बताई जा रही है और काफी समय के बाद पुलिस ने सड़क को चालू कर दिया।




