August 8, 2026 2:55 am

सरोजनीनगर: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग

आग की लपटों के बीच फंसा परिवार, मची चीख-पुकार 

पुलिस और दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद सभी लोगों को निकाला सुरक्षित 

घंटे भर की मेहनत के बाद आग पर पाया काबू, गृहस्थी जल कर राख 

कानपुर रोड पर भोले भवन के पास हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के कानपुर रोड पर स्थित भोले भवन पार्थ रिपब्लिक के पास गुरुवार सुबह तड़के जमीन कारोबारी अजय रस्तोगी के मकान में आग लग गई। घर में मौजूद परिवार के समझ पाते कि इससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

बताया जा रहा है कि दूसरी मंजिल पर रह रहे कारोबारी उनकी पत्नी और बच्चों समेत सात लोग फंस गए। आग की लपट इतनी तेज थी कि मेन गेट और सीढ़ी आग की लपटों से घिर गई । उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन आग की लपट और धुआं का गुब्बार देख हिम्मत नहीं जुटा पाए और आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। भीषण आग लगने की खबर मिलते ही पुलिस दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड कर्मियों और पुलिस के जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए हाइड्रोलिक फायर प्लेट फार्म की मदद से घर में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया, साथ में पालतू कुत्ता भी शामिल था।

जान बचाने के लिए परिवार इस खिड़की के जरिए कूदने की कोशिश कर रहे थे कि तत्परता दिखाते हुए बीच एसएसओ धर्मपाल सिंह और इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति की टीम ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए बचा लिया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक 48 वर्षीय जमीन कारोबारी शशि वर्मा उर्फ अजय रस्तोगी का सरोजनीनगर क्षेत्र के दरोगा खेड़ा रोड पर पार्थ रिपब्लिक के नाम से तीन मंजिला अपार्टमेंट है। बताया जा रहा है कि वह दूसरी मंजिल पर 47 वर्षीय पत्नी अनीता, 24 वर्षीय बेटी शीतल, 16 वर्षीय बेटे विनायक, भतीजी 24 वर्षीय तन्नू व छह वर्षीय विरानिका के साथ रहते हैं। घर में एक कुत्ता भी पाल रखा है। गुरुवार तड़के करीब चार बजे शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धुआं और आग की तपिश से बेडरूम में सो रहे अजय रस्तोगी और उनकी पत्नी व बच्चों की नींद टूटी। सभी चीख पुकार करते हुए मेन गेट की ओर भागे। पुलिस और फायर ब्रिगेड के एसएसओ धर्मपाल सिंह खबर मिलते ही आनन-फानन मौके पर तीन दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस और दमकल कर्मियों ने मकान में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया

एफएसओ पुलिस के जवानों ने खिड़की के पास खड़े लोगों को सांत्वना देते हुए शांत कराया। पुलिस और दमकल कर्मियों ने रेस्कयू शुरू किया। आनन-फानन दमकल की सीढ़ी खिड़की पर लगाई। अफरातफरी और चीख पुकार के बीच एक-एक कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया

इस बीच सीएफओ अंकुश मित्तल भी पहुंच गए। हजरतगंज फायर स्टेशन से हाईड्रोलिक प्लेटफार्म मंगवाया गया। सीएफओ ने दूसरी टीम बायीं ओर से लगाई गई। आग की लपटें कुछ कम हुई तो ब्रीदिंग ऑपरेटस (बीए सेट) पहनकर दमकल की एक टीम अंदर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सीएफओ के मुताबिक आग स

शार्ट सर्किट से लगने की बात सामने आई है, लेकिन इसके बावजूद भी मामले की छानबीन की जा रही है।

फिलहाल पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग की लपटों के बीच फंसे सभी लोगों को अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए सुरक्षित निकाल लिया। वहीं तन्नु घबराकर कूद गई थी, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं पुलिस और दमकल कर्मियों की मेहनत देख स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!