August 8, 2026 2:59 am

श्रद्धा और भक्ति का संगम: चिनहट में हनुमान जयंती पर महावीर पवनसुत के दर्शन को पहुंचे हजारों भक्त, फूलों से सजा दरबार

लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी चिनहट में हनुमान जयंती के अवसर पर भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा, दिन भर हनुमान भक्त महावीर पवन सुत हनुमान के दर्शन करते रहे।

हनुमान भक्त हंस विहार निवासी दर्शन यादव ने बताया कि यह बहुत पुराना मंदिर है लगभग तैंतीस साल से मैं लगातार आ रहा हूं, यहां मन मांगें मुरादें पूरी होती हैं।

चिनहट ही नहीं बल्कि बहुत दूर दूर से लोग आते रहते हैं। लाखों लोगों की आस्था यहां से जुड़ी है।

महावीर हनुमान मंदिर के सेवादार व पुजारी जयचंद ने बताया कि हनुमान जयंती के अवसर पर आज सुबह से ही भक्त लगातार दर्शन कर रहें हैं। और मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया गया है, चिनहट निवासी रितिक राज यादव के द्वारा में मंदिर की साज सज्जा की गई है।

स्वतंत्र भारत के वरिष्ठ पत्रकार व जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने सपरिवार प्रभु के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। और बताया कि यह बहुत प्राचीन मंदिर है बहुत सारे भक्तों की आस्था यहां से जुड़ी है। हनुमान जी की कृपा से मेरे जीवन में भी अच्छा हो रहा है और यही के पार्षद अरुण राय द्वारा हनुमान जी की प्रेरणा से ही मंदिर चलो अभियान की शुरुआत हुई है सभी को यहां आकर दर्शन करना चाहिए।

इसी प्रांगण में मां काली का भव्य मंदिर है पुजारी पंडित ए के शास्त्री ने बताया कि यह एक पौराणिक मंदिर है पूरे नवरात्र भर भक्तों की बहुत भीड़ होती है, कतार में लग कर भक्त मां के दर्शन करते हैं।

मंदिर पर मौजूद सेवक एवं भक्त राम लाल यादव, श्रीपाल यादव, अमृत लाल यादव, भक्त राज यादव, शिवम् यादव आदि भक्तों ने मंदिर की विशेषताओं का बखान करते हुए कहा कि यह मंदिर चिनहट के निवासियों के लिए आस्था का केंद्र है यहां लोग आकर अपनी मनमानी मुराद पाते है, यहां आने वाले सभी भक्ति महावीर जी की कृपा से सभी लोग स्वस्थ और दीर्घायु हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!