August 8, 2026 3:40 am

महानगर: यातायात सिपाही के अभद्रता करने वाला गिरफ्तार 

ऑन ड्यूटी दिया था घटना को अंजाम 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। महानगर क्षेत्र के न्यू हैदराबाद स्थित हनुमान सेतु मंदिर के पास गुरुवार को ऑन ड्यूटी यातायात सिपाही के साथ अभद्रता एवं गाली-गलौज करने वाले आरोपी को इंस्पेक्टर महानगर की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

सनद रहे कि महानगर क्षेत्र के न्यू हैदराबाद स्थित हनुमान सेतु मंदिर के पास यातायात पुलिस मुस्तैद होकर यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी थी कि इसी दौरान एक शख्स आया और यातायात व्यवस्था नीयम की धज्जियां उड़ाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वहां पर तैनात आरक्षी ने विरोध किया तो वह अभद्रता करते हुए गाली-गलौज और मारपीट करने पर अमादा हो गया। यही नहीं दबंग ने पुलिस वाले की वर्दी भी फाड़ने का प्रयास किया। दबंग की दबंगई देख कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन खुद को ऊंची रसूख रखने वाले आरोपी ने कहा औकात में रहो वरना…

इस मामले में आरक्षी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की गहनता से छानबीन की तो हमलावर की पहचान ठाकुरगंज क्षेत्र के नेवाज गंज बसंत बिहार कालोनी निवासी सुशांत वर्मा पुत्र अवनीश वर्मा के रूप में हुई। उपनिरीक्षक अरूण प्रताप सरोज के मुताबिक शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर यातायात आरक्षी के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने वाले आरोपी सुशांत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!