August 8, 2026 4:51 am

एएनटीएफ यूनिट सहारनपुर: नशे का जहर घोलने वाला तस्कर एक करोड़ 32 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार

662 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन व 830 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मादक पदार्थों की तस्करी के जरिए कुख्यात तस्कर नौजवानों में नशे का जहर घोल रहे हैं। इनकी जेबें तो भर रही है, लेकिन नशे की लत में डूबने से कई परिवार तबाही की कगार पर है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स सहारनपुर यूनिट ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर नानौता थाना क्षेत्र स्थित माध्यमिक विद्यालय जम्मू गढ़ के पास एक तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। एएनटीएफ टीम को पकड़े गए तस्कर के पास से 662 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन व 830 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है।

अवैध रूप मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट सहारनपुर ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सहारनपुर जिले के नानोता थाना क्षेत्र से एक तस्कर को पकड़ा है। एएनटीएफ के उपनिरीक्षक रवि कुमार के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सहारनपुर जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र स्थित रतौंध उर्फ रोटन गांव निवासी जुनैद पुत्र इस्लाम बताया। एएनटीएफ के मुताबिक पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वह अवैध हेरोइन बरेली जिले से लेकर शामली सप्लाई करने जा रहा था और यह भी बताया कि इस गोरखधंधे को काफी दिनों से कर रहा है। उपनिरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि बरामद अवैध हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपए के करीब बताई जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!