154 ग्राम एमडीएमए, 56 किलो 990 ग्राम अवैध गांजा, नकदी, कार व मोबाइल फोन बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट मेरठ की टीम ने अर्टिगा कार में अवैध गांजा लादकर सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों को अल्लाह बक्श पुर गांव के सामने मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली सर्विस लेन से रविवार को गिरफ्तार किया है। जबकि एएनटीएफ ऑपरेशन यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थ (एमडीएमए) के साथ तीन तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एएनटीएफ टीम को इनके पास से 56 किलो 990 ग्राम अवैध गांजा, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल फोन, पेन कार्ड, एक मारूति अर्टिगा कार व 11,310 रुपए की नकदी, 154 ग्राम अवैध एमडीएमए, 15,920 रुपए की नकदी, एक कार, तीन मोबाइल फोन, आधार कार्ड, अलग-अलग बैंकों के क्रेडिट कार्ड व पैन कार्ड बरामद हुए हैं। बरामद अवैध मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 43 लाख 90 हजार रुपए बताई जा रही है।
एएनटीएफ यूनिट मेरठ की टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर गाजियाबाद जिले के इन्द्रापुरम निवासी खबरूल हसन मियाह व दक्षिणी दिल्ली निवासी अशदुल हक़ को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ टीम के मुताबिक पकड़े दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग अवैध गांजा बिहार राज्य से ट्रेन के जरिए से बरेली व मुरादाबाद मंगवाते हैं और कार में लादकर दिल्ली के एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करने की बात स्वीकार किया है।
इसके अलावा एएनटीएफ यूनिट आगरा की टीम ने फतेहाबाद आगरा निवासी विजय सिंह, फतेहाबाद आगरा निवासी आशीष सिंह व हाथरस जिले के दरियापुर निवासी महिला तस्कर विनीता को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में एएनटीएफ टीम जानकारी एकत्र कर रही है।





