August 8, 2026 3:00 am

पारा: सर्राफा कारोबारी ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को उड़ाया , मौत 

पारिवारिक कलह का मामला आया सामने, जांच-पड़ताल में पुलिस जुटी 

बुद्धेश्वर के भपटामऊ मोहल्ले में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बेरोज़गारी, घरेलू कलह या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर क्षेत्र स्थित भपटमऊ मोहल्ले में रहने सोने की कील का कारोबार करने 55 वर्षीय कप्तान सिंह सरदार बुधवार को लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। कमरे में चली गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे घरवालों ने

सरदार को पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस घरेलू विवाद सहित कई बिंदुओं की जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल पर मिली बंदूक को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।

मूल रूप कासगंज जिले के रहने वाले 55 वर्षीय कप्तान सिंह सरदार पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर स्थित भपटमऊ मोहल्ले अपने दो बेटों व बहुओं के साथ रहते थे। सरदार सोने की कील का कारोबार करते थे।

बुधवार करीब साढ़े ग्यारह बजे कप्तान सिंह सरदार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कप्तान सिंह सरदार और बेटों बहुओं से लंबे समय से किसी बात को लेकर नाराजगी चल रही थी। हालांकि पुलिस घरेलू विवाद सहित कई बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल कर रही है।

बताया जा रहा है कि कप्तान सिंह सरदार के परिवार के कुछ सदस्य कासगंज में रहते हैं, जबकि यहां अपने दो बेटों व बहुओं के साथ रहते थे।

बताया जा रहा है कि कनपटी पर गोली लगी थी और पास में बंदूक पड़ी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!