August 8, 2026 3:40 am

गोमतीनगर विस्तार: रेलवे ब्रिज से महिला ने लगाई छलांग, मौत 

कहां की थी महिला शिनाख्त नहीं हो सकी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र स्थित हुसड़िया रेलवे ब्रिज पर बुधवार शाम जब चहल-पहल थी, उसी समय एक महिला ने पुल से छलांग लगा ली। महिला को कूदता देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक आसपास के लोगों को बुलाकर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही।

गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र स्थित हुसड़िया रेलवे पुल से बुधवार शाम एक महिला ने छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार के मुताबिक महिला की उम्र 25-30 वर्ष के करीब लग रही है। उन्होंने बताया कि आसपास में रहने वाले लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!